फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के फाउंड्री नगर में अचानक धंसी सड़क, हो गया 20 फीट गहरा गड्ढा

आगरा में यमुनापार के फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को गौशाला के पीछे की मुख्य सड़क अचानक धंस गई। देखते ही देखते बीच सड़क में करीब 20 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढे के भीतर सड़क की जमीन काफी दूर तक खोखली नजर आ रही है। इस मार्ग से दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी पंकज शर्मा और अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सड़क पर छोटा सा गड्ढा दिखाई दिया था। करीब 12 बजे आसपास की सड़क भी धंस गई और गड्ढा काफी बड़ा हो गया। एक फैक्ट्री कर्मचारी ने गड्ढे में उतरकर इसकी गहराई करीब 20 फीट बताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीचे की जमीन काफी खोखली है। बारिश होने पर पानी भरने से सड़क के और हिस्से के धंसने की आशंका है। मौके पर मौजूद लोगों ने खुद ही गड्ढे के चारों ओर सीढ़ी और पेड़-पौधे लगाकर रास्ता रोक दिया। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद सड़क धंसने के बाद भी संबंधित विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क का निर्माण करीब दो से तीन वर्ष पहले यूपीसीडा की ओर से कराया गया था। लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और सड़क के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें