फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गर्मी में बेचैनी, उल्टी-दस्त और निमोनिया के बढ़े मरीज, इमरजेंसी के वार्ड हुए फुल

भीषण गर्मी, उमस और तेज धूप लोगों को बीमार बना रही है। डायरिया, निमोनिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इमरजेंसी के मेडिसिन और बाल रोग विभाग के वार्ड फुल हो गए हैं। मरीज बढ़ने पर इनको 10-15 घंटे में वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है। सामान्य तौर पर इनको 24 घंटे रखा जाता है। इमरजेंसी के सह प्रभारी अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण होने का वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और निमोनिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पसीना अधिक बहने के कारण बीपी भी कम हो रहा है। हालत खराब होने पर मरीज इमरजेंसी में भर्ती हो रहे हैं। इनमें से 10-15 फीसदी मरीजों की हालत गंभीर मिल रही है, बाकी को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। मरीज बढ़ने पर इनको इमरजेंसी से विभागों के वार्ड में शिफ्ट कर रहे हैं। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव से बच्चों में तेज बुखार, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की परेशानी मिल रही है। निमोनिया से भी पीड़ित आ रहे हैं। राहत की बात है कि उपचार के बाद एक दिन में इनको डिस्चार्ज कर रहे हैं, कुछ ही मरीजों को भर्ती करके रखना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें