आगरा। एक रेस्तरां संचालक ने सरकारी वाहन में सवार तीन लोगों पर नशे की हालत में हंगामा करने, भोजन का बिल मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक आरोपी खुद को एडी बेसिक आगरा मण्डल बता रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।