फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोई गलत तरीके से छुए तो पुलिस से करें शिकायत

आगरा। कोई गलत तरीके से आपको छूता है। स्कूल आते और जाते समय पीछा करता है। मोबाइल पर मैसेज करता है। कॉल कर परेशान करता है तो चुप न रहें। मां-पिता को बताएं। स्कूल में अपनी टीचर को बताएं। इसके बाद भी कोई कुछ नहीं करता है तो पुलिस से शिकायत करें। आपको हर संभव मदद मिलेगी। परेशान करने वाला भी सलाखों के पीछे होगा। यह बात बृहस्पतिवार को महिला थाना में एसओ संगीता सोलंकी ने कही। वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज बाग मुजफ्फर खां की छात्राओं को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें