हिंदू सुरक्षा सेवा संघ एवं सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू दास जी महाराज शनिवार सुबह अयोध्या से आगरा पहुंचे। इनर रिंग रोड के रहन कलां स्थित टोल प्लाजा पर सनातनियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद महाराज कुबेरपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों एवं धर्म समाज सेवियों ने बड़ी पुष्पमाला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।