आगरा में हाईवे पर मंगलवार दोपहर को आई बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लाइन लग गई। मेट्रो के निर्माण के लिए बैरिकेडिंग होने की वजह से पहले ही समस्या है। जलभराव ने इसे और बढ़ा दिया। सर्विस रोड पर भी वाहन फंस गए। 4 घंटे तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। एमजी रोड पर भी यही स्थिति रही। सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भर गया। इससे सूरसदन, धाकरान और रावली के पुल पर 3 घंटे तक वाहन फंसे रहे।