आगरा में होली पर थाना लोहामंडी के पास रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज के सामने कार ने एक्टिवा सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। पति की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी को भी काफी चोटें लगीं। घटना के 4 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इससे पता चला कि एक्टिवा में कार ने तेजी से टक्कर मारी थी। दंपती उछलकर दूर जा गिरे थे। पुलिस अब तक कार चालक को नहीं पकड़ सकी है। बाग नानकचंद, शाहगंज निवासी योगेश सोमवार सुबह होली खेलने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में पत्नी के साथ एक्टिवा से लौट रहे थे। थाना लोहामंडी के पास हादसा हो गया था।