फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरबीएस कॉलेज के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिया नोटिस

बिचपुरी। बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार से आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के गेट के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगें पूरी करो और ग्रामीण एकता जिंदाबाद तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। बता दें कि किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और बिचपुरी ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोग 12 मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने धरने पर बैठे लोगों को नोटिस देकर धरने को अन्य स्थान पर ले जाने के लिए कहा है। धरने में शिशुपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अंगद सोलंकी, पुष्पेंद्र चौधरी, अजीत चाहर बरारा, भरत सिंह सोलंकी, मुनेंद्र परमार, प्रदीप चौधरी प्रधान बिचपुरी, पूर्व प्रधान कृष्णवीर सिंह सोलंकी, कृपाल सिंह आदि रहे। वहीं, थाना जगदीशपुरा के निरीक्षक अपराध आई.पी सिंह फोर्स के साथ डटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें