फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जानलेवा बने सड़क के गड्ढे, बारिश ने खोली नगर निगम की पोल; 40 हजार लोग प्रभावित

आगरा में एक घंटे की बारिश ने नगर निगम और सीएम ग्रिड निर्माण कार्य की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी। यमुनापार में टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार तक 100 फीट मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भरने से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। करीब आठ माह पहले गड्ढे की चपेट में आने से बाइक सवार एक राजमिस्त्री की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर डेढ़ से ढाई फीट तक गहरे गड्ढे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल होते हैं। दुर्घटना होने के बाद नगर निगम की ओर से कई बार गड्ढों में बजरी डालकर खानापूर्ति की जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। वहीं, टेढ़ी बगिया से शाहदरा की ओर जाने वाले 100 फीट मार्ग की एक लेन सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य के बाद मिट्टी डालकर बंद कर दी गई है। बारिश में मिट्टी धंसने से कई जगह सड़क और गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो गया है। इससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है। स्कूली बच्चों और अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें