फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टकराई आलू से भरी ट्रॉली, धमाके के साथ लगी आग

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के धौर्रा रोड पर बुधवार शाम बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक किसान और राहगीर पर भारी पड़ गई। सड़क के ऊपर लटक रहे हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में किसान के 200 पैकेट आलू जलकर राख हो गए, जबकि टूटकर गिरे तारों की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गया। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। ग्राम जवाहरपुर निवासी किसान शिव कुमार शर्मा अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में 280 पैकेट आलू लादकर धौर्रा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज के ठीक पास रास्ते में लटक रही विद्युत केबल ट्रॉली के ऊपरी हिस्से में फंस गई। तार में खिंचाव इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल उखड़ गया और जोरदार धमाके के साथ हुए शॉर्ट सर्किट ने पूरी ट्रॉली को आग के घेरे में ले लिया। ट्रॉली को आग की लपटों में घिरा देख चालक शिव कुमार ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर आगे बढ़ा लिया, जिससे इंजन सुरक्षित बच गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और राहगीरों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते 200 पैकेट आलू जलकर कोयला बन गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें