फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डाक सेवाओं का समय बढ़ा, अब सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक मिलेगी स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा

आगरा में शहरवासियों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने अपनी सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब प्रतापपुरा प्रधान डाकघर, संजय प्लेस और एमजी रोड स्थित जीएल एम्पोरियम में आमजन को लंबे समय तक डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि प्रतापपुरा प्रधान डाकघर में अब सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डाक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संजय प्लेस स्थित पोस्ट ऑफिस सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक की सुविधा रहेगी। वहीं एमजी रोड स्थित जीएल एम्पोरियम में यह सुविधा और भी विस्तारित करते हुए सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक दी जाएगी। इन केंद्रों पर नागरिक स्पीड पोस्ट, पार्सल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डाक सहित विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ निर्धारित समय तक ले सकेंगे। सेवाओं के विस्तारित समय से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब वे देर शाम और रात में भी आवश्यक डाक एवं आधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें