फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा के शमसाबाद में शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन द्वारा पत्नी का मानसिक शारीरिक उत्पीड़न कर उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शमशाबाद में दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जाता है कि थाना सदर बाजार के गोपालपुर निवासी कपूर ने अपनी बेटी पूजा की शादी फरवरी 2023 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शमसाबाद के ग्राम गढ़ी शक्कन निवासी करतार सिंह के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पिता का आरोप है कि बेटी को शारीरिक मानसिक उत्पीड़न करने लगे तथा 24 जून 2026 को रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। तभी से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी गांव में है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी पति करतार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें