फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट टूर्नामेंट में पीके व गुरुकुल अकादमी ने दर्ज की जीत

आगरा में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीके क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए। टीम की ओर से करण गोला ने 45, उदय यादव ने 32 और प्रियांशु ने 33 रन बनाए। शिव क्रिकेट अकादमी के संकल्प पाराशर ने चार तथा अनिकेत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव क्रिकेट अकादमी की टीम 18.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। अरमान ने 39 और दीपक ने 21 रन बनाए। पीके टीम के सुमित ने चार और अभिनव ने तीन विकेट झटके। सुमित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 154 रन बनाए। हिमांशु सागर ने 66 और सुमित ने 45 रनों का योगदान दिया। आंजनेय क्रिकेट अकादमी की ओर से मंगल ने दो, विजय और डेविल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आंजनेय क्रिकेट अकादमी 19.1 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। वेद चाहर ने 31, ओम वर्मा ने 20, आयुष ने 17 और मंगल ने 19 रन बनाए। गुरुकुल की ओर से रिशांक शर्मा ने चार विकेट लिए, जबकि आशीष ने तीन व नितिन और हिमांशु ने 1-1 विकेट हासिल किया। हिमांशु सागर को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर रोहित लोधी और अजय रहे। बुधवार सुबह 8:30 बजे पहला मुकाबला स्टेडियम कैंप और पीके क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें