आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा बनवाने, दवा लेने और खून की जांच कराने में दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। सर्दी में त्वचा रोग , हड्डी रोग, वायरल फीवर के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं।बच्चों में निमोनिया की दिक्कत मिल रही है ।पसली चलने पर कई बच्चों की हालत खराब मिल रही है।