फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पंचायत सचिव क्यों कर रहे सत्याग्रह, जान लें ये वजह

आगरा के खेरागढ़ ग्राम पंचायत सचिवों का अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार चौथे दिन भी सत्याग्रह जारी रखते हुए दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किए गए। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष एडीओ दिवान सिंह ने बताया कि सत्याग्रह के दौरान दोपहर तक सांकेतिक धरना दिया गया है। विभागीय कार्य प्रभावित न हों इसलिए कार्य भी किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के समस्त ब्लॉक कार्यालयों पर धरना देते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। शासन प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिए जाने पर प्रदेश स्तर पर कलम बंद हड़ताल कर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें