फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा की पलक बंसल ने सीए परीक्षा में किया कमाल, देशभर में हासिल की 11वीं रैंक

आगरा की पलक बंसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में 466 अंक हासिल कर देशभर में 11 वीं रैंक और शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है। ट्रांसयमुना फेस-1 निवासी पलक बंसल के पिता बॉबी बंसल की रावतपाड़ा में किराने की दुकान है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली पलक ने साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो सफलता मिलना तय है। पलक ने कहा कि हर दिन थोड़ा-थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश की, यही मेरी सफलता की कुंजी रही। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन, निरंतर अध्ययन और परिवार के सहयोग को दिया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार मिठाई लेकर पहुंच रहे हैं। पलक की मां शिल्पी बंसल भावुक होकर बोलीं बेटी ने हमारे सपनों को सच कर दिया। आज उसकी मेहनत देखकर गर्व हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें