आगरा। सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ननद ने हाथ पकड़े और दूसरी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विवाहिता का मेडिकल कराया। मामले में पति समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।