फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 60 दिन से इस काॅलोनी में नहीं बिजली और पानी, लोग परेशान

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित पुष्पांजलि एनआरआई सिटी फ्लोरा कॉलोनी बिना विद्युतीकरण बस गई। 30 परिवार 60 दिन से बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली से मिले। उपाध्यक्ष ने तीन दिन में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुष्पांजलि एनआईआर सिटी फ्लोरा निवासी प्रकाश चंद का कहना है कि 10 साल पहले बिल्डर ने कॉलोनी बसाई थी। दूसरी कॉलोनी से बिजली कनेक्शन लेकर सब मीटर से घर-घर सप्लाई हो रही थी। लेकिन, अब दूसरी कॉलोनी से बिजली कट गई। 30 से अधिक परिवार बिना बिजली और पानी के परेशान हैं। बिल्डर कनेक्शन कराने के नाम पर 10 लाख रुपये मांग रहा है। कॉलोनी में सीवर लाइन भी नहीं बिछाई।जबकि कॉलोनी का नक्शा एडीए से पास है। भूखंड व घर खरीदारों ने विकास शुल्क जमा किया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने कॉलोनी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एडीए उपाध्यक्ष कार्यालय से लौटकर क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनी गेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें