फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हत्या का लगाया आरोप, सफाई ठप करने की चेतावनी

आगरा। स्वतंत्रता दिवस पर ऑटो की टक्कर से सदर के उखर्रा निवासी सफाईकर्मी रवि की मौत को परिजन हत्या मान रहे हैं। उन्होंने इसे हादसा मानने से इन्कार कर दिया है। परिवार को 24 घंटे में न्याय न मिलने पर शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी गई है। परिजन की तहरीर पर पहले गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब उनका कहना है कि लेन-देन के विवाद में ऑटो चालक ने पिटाई के बाद रवि की हत्या की है। वाल्मीकि महापंचायत और स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ के साथ परिजन मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन देंगे। परिजन के मुताबिक, रवि नगर निगम में निजी नौकरी करते थे और 15 अगस्त की सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। एडीआरडी चौराहे के पास ऑटो ने उन्हें टक्कर मारी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें