फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंबेडकर पार्क में बना बारातघर तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम, चार घंटे हंगामा

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सती नगर स्थित आम्बेडकर पार्क में बने बारात घर को तोड़ने के लिए मंगलवार को नगर निगम की टीम पहुंच गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और निगम कर्मियों को गेट खोलने से रोक दिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और चार घंटे तक जमकर हंगामा चला। आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों ने विरोध कर रही महिलाओं और बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। इससे आक्रोश और भड़क गया। नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। हालात बिगड़ते देख नगर निगम की टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें