फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाने में जहर से बच गई सास तो बहू ने दबाया गला, महिला और दूसरे पति पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

आगरा। बहू और उसके दूसरे पति पर अपनी विधवा सास को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने पहले खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया और जब महिला बच गई तो गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर छत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल लाइन निवासी शीला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत थीं। वर्ष 2000 में बेटे की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी आरती घर छोड़कर चली गई और अमर नाम के व्यक्ति से विवाह कर लिया। वर्ष 2020 में आरती अपने पति अमर के साथ वापस आकर उनके घर में जबरन रहने लगी। आरोप है कि दोनों मकान पर कब्जा करना चाह रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें