फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, व्यापारियों में फैली दहशत; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

आगरा के थाना हरीपर्वत के संजय प्लेस क्षेत्र स्थित स्काई टावर में शुक्रवार दोपहर कंप्यूटर पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से लपटें निकलती देख मार्केट में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में लाखों के कंप्यूटर पार्ट्स जल गए। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। स्काई टावर में आरके पुरम निवासी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की एक्सट्रीम इंफोटेक नाम से कंप्यूटर पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकान है। बिल्डिंग के ऊपरी ब्लॉक में दुकान के ऊपर ही गोदाम है। हरमिंदर ने बताया कि वह दुकान में थे। कर्मचारी ऊपर सामान लेने गया था तो उसने लाइट ऑन की और सामान लेकर नीचे आ गया। इसके कुछ देर बाद आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान का दरवाजा खटखटा कर जानकारी दी। तब तक खिड़की से लपटें बाहर निकलने लगी थीं। कुछ लोगों ने बाइक से फायर स्टेशन पहुंचकर सूचना दी। लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें