आगरा में शादी के 12 दिन बाद ही नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले शव को एसएन इमरजेंसी में छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता के परिजन ने चाकू से गोदकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है। फिरोजाबाद के गांव रसूलपुर निवासी अमर सिंह ने 24 नवंबर को बेटी प्रियंका की शादी ताज नगरी फेस टू निवासी रोहित के साथ की थी। पति रोहित नोएडा स्थित जनरेटर फैक्ट्री में काम करता है। पिता का आरोप है के शादी के बाद से ही बेटी का पति वह अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। शुक्रवार रात 10:00 बजे प्रियंका ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। कब तक सब ठीक था। रात 1:00 बजे बेटी की मौत की जानकारी मिली। परिजन इमरजेंसी पहुंचे। प्रियंका का शव स्ट्रेचर पर पड़ा था। पेट से खून बह रहा था। ससुराल वाले फरार हो चुके थे।