फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पतंग महोत्सव में दिखा गजब का उत्साह, यमुना तट पर उमड़ा जनसैलाब

आगरा में यमुना किनारा स्थित मथुराधीश मंदिर, यमुना आरती स्थल पर बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। नगर निगम की ओर से यमुना आरती स्थल पर आयोजित पतंग महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने पतंग उड़ाकर किया। यमुना किनारा स्थित आरती स्थल पर भारी भीड़ जुटी। पतंगों पर प्लास्टिक मुक्त आगरा, यमुना को स्वच्छ रखें और मेरा शहर-मेरी पहचान जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पतंगबाजी के जरिए स्वच्छता और यमुना की निर्मलता का संदेश दिया गया है। पंतग प्रतियोगिता के विजेता आकाश ठाकुर, द्वितीय समीर यादव, तृतीय शिवम विजेता रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के बीच मंगोड़े और तिल के लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, मनोज जैन बोहरा, चतुर्भुज तिवारी, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, बृज खंडेलवाल, नितिन कोहली, सचिन चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें