उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पहले कॉरिडोर के एलिवेटेड स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। आईएसबीटी पर सबसे पहले स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें करीब 2 महीने का समय लगेगा। इसके लिए सर्विस रोड को भी बंद कर दिया है। राजा मंडी स्टेशन, आगरा कॉलेज स्टेशन, एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन और आरबीएस स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है, यहां सिविल कार्य चल रहा है। अक्टूबर के अंत तक ताजपूर्वी से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी।