फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:विश्व कप में भारतीय टीम की शानदार जीत, क्रिकेट प्रेमियों ने की आतिशबाजी

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। आखिरी गेंद के फेंकने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों की खुशी देखते ही बन रही थी। बल्केश्वर के नंदी चौक पर जीत के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मजीरों की धुन पर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। जगह-जगह भारतीय प्रशंसक ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतर आए, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और कई स्थानों पर तिरंगा लहराते हुए जीत का उत्सव मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें