श्रीचंद्रभान साबुन वाले सेवा की ओर से खेतेना रोड प्रताप नगर में गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम का उद्घाटन हुआ। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इसमें अभी ओपीडी शुरू की जा रही है, जिसमें सोमवार से शनिवार तक दोपहर 3:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक परामर्श दिया जाएगा। पर्चा शुल्क 50 रुपये रखा गया है। भविष्य में यहां पर जांच समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।