फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:बच्चों की शक्ल न मिलने पर पति ने उठाई डीएनए टेस्ट की मांग

पंकज जैन Updated Mon, 20 Jul 2026 04:36 PM IST

आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दो हैरान करने वाले मामले सामने आए। इनमें पतियों ने नवजात बच्चों को अपना मानने से इन्कार करते हुए डीएनए जांच की मांग की है। पहला मामला पथौली निवासी एक युवती का है, जिसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। बच्चा होने के बाद पति ने उसे अपना मानने से इन्कार कर दिया और डीएनए जांच की जिद पर अड़ गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। दूसरा मामला एकता थाना क्षेत्र के एक युवक का है, जिसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। पति ने पत्नी पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाते हुए बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है। इसके बाद पत्नी मायके चली गई और युवक ने ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला कराने का भी आरोप लगाया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें