फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पत्नी की सिर कुचलकर हत्या, पति लापता; जांच में जुटी पुलिस

वैवाहिक वेबसाइट से रिश्ता होने के बाद दूसरा निकाह कर पति के साथ नगला पैमा (ताजगंज) में रह रही 35 वर्षीय उज्जमा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ससुर के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुर्गंध आने पर बेटे फरहान की हत्या का शक जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घर का ताला तोड़ा तो बहू का शव मिला। पति घर में नहीं मिला। कमरे में खून से सनी ईंट मिली। फर्श पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस का कहना है कि पति घटना के बाद से नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह हत्या कर भाग गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह पता की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें