आजकल अक्सर खबरें आती हैं कि लोगों का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया। हमारी जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल आईडी, फोटो, लोकेशन, कई सोशल मीडिया ऐप, वेबसाइट और ब्राउजर पर सेव रहती है। जब भी हम किसी नई ऐप या वेबसाइट पर जाते हैं, वो लॉगिन के लिए ईमेल या मोबाइल नंबर मांग लेती हैं।इससे हमारी निजी जानकारी इंटरनेट पर कई जगह पहुंच जाती है। अगर कहीं सुरक्षा कमजोरी हो जाए, तो यही डेटा गलत हाथों में जा सकता है। कई बार तो सिर्फ ईमेल आईडी से भी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है।