शहीदों की अमर गाथाएं जब ऑडिटोरियम में गूंजीं तो माहौल देशभक्ति से भर उठा। किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी के चेहरे पर तिरंगे के लिए गर्व। बृहस्पतिवार को खंदारी स्थित आरबीएस ऑडिटोरियम में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित करते हुए पूरा सभागार उनके त्याग और साहस के आगे नतमस्तक नजर आया।