आगरा। थाना हरीपर्वत के निकट स्थित अखिलेश टावर में दो दुकानों में चोरी की घटना एक हिस्ट्रीशीटर ने सफाईकर्मी सहित 3 साथियों के साथ की थी। पुलिस ने सोमवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। उनसे चोरी के रुपये और सामान बरामद किया। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। एक आरोपी भाग गया है। वह बस्ती की एक किशोरी को भी अपने साथ ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।