फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल 5 मार्च से, 90 किमी. की गति से दौड़ेगी

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 01:33 PM IST

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) 5 मार्च से मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल शुरू करेगा। 15 दिन तक अधिकतम 90 किमी. प्रतिघंटे की गति से ट्रैक पर मेट्रो दौड़ाई जाएगी। अगले माह के अंत में ताज पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसकी दूरी 14 किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। एक ओर की पटरी बिछाने का कार्य इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें