आगरा। सराफा स्वर्णकार व्यावसायिक कमेटी की ओर से कोतवाली स्थित आगरा मेडी सेंटर में लगे शिविर में 125 व्यापारियों की रक्तचाप, मधुमेह, लिवर समेत अन्य की जांच हुई। डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. इंद्रपाल सिंह और डॉ. फैजान कादरी ने परामर्श देने के साथ बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। शिविर का उद्घाटन आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राकेश बंसल, राजीव गुप्ता ने किया। समिति अध्यक्ष डॉ. धीरज वर्मा और महामंत्री कुमुद वर्मा ने डॉक्टरों का आभार जताया। शिविर में संजय वर्मा, सहदेव वर्मा, राजेश अग्रवाल, विकास वर्मा, सौरभ वर्मा, अभिषेक वर्मा, महेश वर्मा आदि का योगदान रहा।