फतेहपुर सीकरी में बीती रात चोरों ने कैंटीन की पीछे की दीवार को तोड़ हज़ारो की नकदी समेत सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दुल्हरा रेलवे फाटक के निकट गुर्जरपुरा निवासी रवि कुमार फ़ास्ट फ़ूड की कैंटीन चलाता है। शुक्रवार सुबह जब वह कैंटीन खोलने आया तो अंदर का हाल देख उसके होश उड़ गए। कैंटीन के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही पीछे की दीवार टूटी मिली। रवि द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोका मुआयना किया।