फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'पुलिस की पाठशाला' में छात्राओं ने सीखे साइबर सुरक्षा के गुर, सवाल पूछने पर मिला सम्मान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। शिक्षक की भूमिका में एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से लेकर यातायात नियमों के बारे में बताया। जागरूक बनकर जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी। इस दाैरान सवाल पूछने वाली छात्राओं ज्योति, प्रिया, किरन, मिली, दिव्यांशी, गुंजन, निधि, भूमि, रिया सेन, कामिनी, दिव्या पाठक, वर्षा, दिव्यांशी कुशवाहा, सरिता, रोनक, संजना, वैष्णवी, सोनल, स्वीटी, सुहाना को अमर उजाला की ओर से पुस्तकें प्रदान की गईं। इस अवसर पर शिक्षिकाएं उपमा देवी, अन्नपूर्णा और अंजना चाैहान माैजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें