फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत का रास्ता न बनने पर निर्माणाधीन हाईटेंशन पोल पर चढ़े किसान, दो घंटे बाद उतरे

आगरा के फतेहाबाद में खेतों तक जाने का रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज दो किसान शुक्रवार को निर्माणाधीन हाईटेंशन विद्युत टाॅवर पर चढ़ गए। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे तक समझाने बुझाने के प्रयास के बाद एनटीपीसी अधिकारियों की ओर से रास्ता बनाए जाने का आश्वासन मिलने पर दोनों किसान नीचे उतर आए। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कुतकपुर गूजर में पूर्व सैनिक राजन सिंह के खेतों तक जाने वाले रास्ते में एनटीपीसी की ओर से बड़ा विद्युत टावर लगाया जा रहा है। इससे खेतों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इस समस्या को लेकर पिछले एक माह से पूर्व सैनिक और भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारी अधिकारियों को ज्ञापन देकर रास्ता बनवाने की मांग कर रहे थे। इस पर एनटीपीसी की ओर से रास्ता बनाने पर सहमति भी बनी थी। किसानों कहा कहना कि शुक्रवार को एनटीपीसी ने विद्युत टावर का निर्माण शुरू करा दिया, लेकिन रास्ता नहीं बनाया। इससे नाराज होकर पूर्व सैनिक के बेटे हरिकेश कंसाना और किसान मोहित कुमार निर्माणाधीन विद्युत टावर पर चढ़ गए। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किसानों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एनटीपीसी की ओर से रास्ता बनवाने का आश्वासन मिलने पर दोनों नीचे उतर आए। तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्रा ने बताया कि एनटीपीसी ट्रांसमिशन के एसडीओ से किसानों की वार्ता हुई है। इसमें विद्युत पोल के साथ ही रास्ता बनाने पर सहमति बनी है। दोनों पक्षों के सहमत होने के बाद किसान नीचे उतर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें