आगरा। खाने में रोजा चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा, मोमोज और पीने के लिए कोल्डड्रिंक। वहीं सलाद, हरी सब्जी और फलों से दूरी... लंबे समय तक ऐसी स्थिति के कारण 18-20 की उम्र के युवाओं की आंतों और खाने की नली में कैंसर हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।