फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किन्नरों ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, जुटाए 30 लाख रुपये

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 04:24 PM IST

आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित हैवेल्स गार्डन में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें देश के कई क्षेत्रों से किन्नर शामिल हो रहे हैं। पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए किन्नर समाज ने राहत कोष इकट्ठा किया है। आयोजन समिति की रेखा गुरु ने बताया कि हमें जो कुछ मिलता है वह लोगों से ही मिलता है। अब हमारी बारी है कि मुसीबत की इस घड़ी में उनकी मदद की जाए। हमारे समाज की किन्नरों ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत कोष इकट्ठा किया है, जिसमें अब तक करीब 25 से 30 लाख रुपए का चंदा हो चुका है। अन्य किन्नर जो इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। वह भी अपनी तरफ से दिल खोलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर रहे हैं। पूरा चंदा इकट्ठा हो जाने के बाद इसे जिलाधिकारी के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें