फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब खुद भरें जनगणना फॉर्म, आगरा में शुरू हुई डिजिटल Census 2027 की प्रक्रिया

Dhirendra Singh Updated Thu, 07 May 2026 01:17 PM IST

जनगणना-2027 के प्रथम चरण आगरा में शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे जिलाधिकारी स्व-गणना अभियान का शुभारंभ किया। देश में पहली बार नागरिकों को यह सुविधा दी गई है कि वे गणनाकर्मी के घर पहुंचने से पहले 33 सवालों के जवाब के रूप में खुद डिजिटल माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकें। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि आमजन को स्व-गणना के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। 7 से 21 मई तक नागरिक जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल या लैपटॉप के जरिए 33 सवालों के जवाब भर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी अपलोड करने के बाद एक यूनिक जनरेट होगी, जिसे संभाल कर रखना अनिवार्य है। सत्यापन के समय यह आईडी गणनाकर्मी को बतानी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें