सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देकर मेट्रो स्टेशन का भगवान श्री झूलेलाल के नाम पर करने की मांग की है। संस्था के महामंत्री हेमंत भोजवानी ने बताया कि प्रदेश सरकार का मेट्रो स्टेशनों के नाम शहीदों और महापुरुषों के नाम पर किए जाना सराहनीय है। ऐसे में मुख्यमंत्री से मांग रखी गई है कि किसी एक स्टेशन भगवान श्री झूलेलाल के नाम पर किया जाए।