फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, दिनभर लगी रही कतार

आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर वजीरपुरा परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को सहस्त्र घट अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, भाग और विभिन्न प्रकार के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शाम 4 बजे से ही अभिषेक के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। महंत अन्नत उपाध्याय के मार्ग दर्शन में विधिविधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अभिषेक प्रारंभ हुआ। देर शाम को महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें