आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को भारी भीड़ देखने को मिली। खांसी जुकाम बुखार के साथ अब पेट दर्द और एलर्जी की समस्या बढ़ी है। त्वचा संबंधित समस्या के साथ एलर्जी बढ़ी है। डॉक्टर ने कहा कि इस समय मौसम में बदलाव हुआ है ऐसे में एलर्जी काफी बड़ी है शरीर में खुजली, रैशेज आदि तेजी से बढ़ी है। साथ ही पेट दर्द एकदम से उठ रहा है। ऐसे में बाहर के खाने से इस समय बचें, और पानी की मात्रा शरीर में अधिक रखें। परामर्श के बाद ही दवा लें ।