आगरा (खेरागढ़)। सहकारी ग्राम भूमि विकास बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार से पीड़ित किसानों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार को मंगलवार देर रात खेरागढ़ पुलिस उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। बुधवार सुबह जब समर्थकों के साथ आगरा के लिए निकले, तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। जिसके बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं की भीड़ कोतवाली खेरागढ़ पहुंच गई।