फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम ने कराई सफाई, अब ताज के पीछे ऐसी दिखती है यमुना

आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए विदेशी पर्यटकों ने दशहरा घाट पर यमुना नदी में मौजूद गंदगी और बहते हुए नाले का वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में महिला पर्यटक गंदगी पर तंज कसते हुए नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया और भाजपा पर तंज कसा। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया और दशहरा घाट के पास यमुना नदी के किनारे मौजूद गंदगी की सफाई की। वहीं वीडियो को काफी दिन पुराना बताया। दशहरा घाट का यमुना किनारा हो या तांगा स्टैंड दोनों जगह गंदगी का अंबार लगा है। विदेशी पर्यटक जब ताजमहल देखने आते हैं तो गंदगी को देखकर वह आगरा की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें