फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कर्मचारी की मृत्यु के बाद कंपनी ने डकारा फंड और बीमा, प्राथमिकी दर्ज

आगरा में महिला ने निजी कंपनी के निदेशक और कर्मचारियों पर पति की मौत के बाद फंड और बीमा की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी ने बताया कि उनके पति रामलखन अनुसूइया कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर थे। उनको 19 सितंबर 2023 को प्रमोशन देकर मथुरा शाखा प्रबंधक बनाया गया था। 23 अक्टूबर 2024 को एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। पति के निधन के बाद सुमन देवी कंपनी से उनके वेतन से काटी गई फंड व बीमा की धनराशि के भुगतान के लिए लगातार चक्कर लगाती रहीं। आरोप है कि कंपनी के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने भुगतान का आश्वासन दिया और 1 अक्टूबर 2025 को तीन चेक दिए। इनमें 10 लाख रुपये का चेक सुमन देवी को मिल गया। उनके नाबालिग बेटे आयुष सिंह और बेटी अनुष्का सिंह के नाम जारी 2.50-2.50 लाख रुपये के चेक बाउंस हो गए। बाउंस चेक निदेशक ने वापस ले लिए और अब रकम देने से साफ मना कर दिया है। कंपनी ने वेतन से कटौती के बावजूद बीमा कराया और न ही फंड जमा किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें