आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से लखनऊ में मुलाकात की। किसानों की आर्थिक स्थिति से मंत्री को अवगत कराया और तत्काल राहत मांगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने मंत्री को अवगत कराया कि शीतगृहों में भंडारित आलू के बाजार भाव बहुत कम हैं। किसानों को उत्पादन और भंडारण लागत के आधे से भी कम मूल्य मिल रहा है। किसानों को राहत न मिली तो लाखों का नुकसान होगा। भंडारित भाड़े पर 250 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अनुरंजन सिंघल, कमल नयन फतेहपुरिया, अजय गुप्ता, राजीव कंसल, डूंगर सिंह, हरिओम आदि शामिल रहे।