आगरा से एत्मादपुर के कई जगह रेलिंग और डिवाइडर टूटे हुए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। बारिश में कई जगह गड्ढे भी हो गए। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में प्रमुखता से ये परेशानी अमर उजाला में प्रकाशित की गई। ऐसे में एनएचएआई ने रेलिंग और डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया है। कुबेरपुर, छलेसर में कार्य किया जा रहा है। चरणबद्ध पूरी डिवाइडर बनाई जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर टूटे डिवाइडर, रेलिंग और गड्ढे का रिपोर्ट बनाई थी। इसके बाद इनको बनाने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। 40-50 दिन में ये कार्य पूरा हो जाएगा।