मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आएंगे। इस दौरान वह मंडल के सभी जिलों के भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक के दौरान सीएम दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुस्त रफ्तार की समीक्षा कर मतदाता बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।