फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: माता सावित्री बाई फुले और माता फातिमा शेख की जयंती धूमधाम से मनाई

आगरा। टेढ़ी बगिया क्षेत्र के बौद्ध बिहार स्थित किशन हाउस पर शनिवार को आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले एवं माता फातिमा शेख की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम के आयोजक आज़ाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री (पूर्व पार्षद) श्याम प्रकाश बोधी ने जयंती के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फुले और माता फातिमा शेख ने समाज में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई और आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। महिलाओं की शिक्षा से ही समाज को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्रम में शीला बोधी, रामपाल सिंह नेताजी, चौधरी नंद किशोर, भूरी सिंह, के.पी. सिंह हितैषी, डॉ. सतीश संगम, डॉ. मुनेद कुमार, चौधरी चरण सिंह, मुकेश शर्मा, अजय कुमार, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें